RBI जल्द करेगा जारी, 100 रुपये का नया नोट
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने 100 रुपए के नोट का पहला लुक जारी कर दिया है। 100 रूपए का नया नोट बैगनी रंग का होगा और इस पर वैश्विक धरोहर में शामिल गुजरात की ऐतिहासिक रानी की वाव की झलक देखने को मिलेगी। 100 रुपये के नए नोट बाजार में आने के बाद पुराने नोट भी चलन में रहेंगे। RBI ने अपने ट्विटर हैंडल पर दी जानकारी में बताया है कि 100 रुपये का नया नोट जल्द जारी होगा।
नोट के आगे-
- छोटे अक्षरों में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा हुआ है ।
- आरबीआई के गवर्नर का गारंटी देने वाला कथन महात्मा गांधी की तस्वीर के दाहिने ओर लिखा हुआ है।
- नोट के दाहिने हिस्से में अशोक स्तम्भ है।
- नोट में नंबरों को छोटे से बड़ा किया गया है जैसा पिछली बार नयी छपी करेंसी में किया गया था ।
- सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम किये है इसके लिए इस पर सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाई गई है साथ ही इसमें कलर शिफ्ट भी है।
- 100 अंक छिपा भी हुआ है।
- महात्मा गांधी की तस्वीर मध्य में लगी हुई है।
- छोटे शब्द जैसे आरबीआई, भारत, इंडिया और 100 लिखे गए है।
- देवनागरी में भी 100 अंक लिखा हुआ है।
- नोट को टेढ़ा करने में उसके धागे का हरा रंग नीला हो जाता है. इस धागे में भारत और RBI लिखा हुआ है।
नोट के पीछे-
- भाषा का पैनल यथावत रखा गया है।
- नोट छापने का वर्ष अंकित है।
- स्वच्छ भारत का लोगो नारे के साथ दिया गया है।
- रानी की वाव का चित्र है।
- देवनागरी लिपी में 100 अंक लिखा गया है।